फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन, प्रशंसकों ने ली सेल्फी

Wed, 08 Nov 2023 12:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

फिल्मी हस्तियों और राजनेताओं का केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी, सारा अली खान बाबा केदार के दर्शन को पहुंचीं थीं। अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ पहुंचकर धाम में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
रवीना टंडन बेटी राशा थडानी के साथ पहुंची केदारनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वह, लगभग एक घंटे तक केदारनाथ धाम में रहीं। मंगलवार सुबह नौ बजे अभिनेत्री केदारनाथ स्थित हेलिपैड पर पहुंचीं। जहां पर बीकेटीसी व तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार
विज्ञापन


इसके उपरांंत उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक पूजा भी की। मंदिर से बाहर आने पर मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अनुपम सौंदर्य से अविभूत हैं। इस दौरान कार्यधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रदीप सेमवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें