अनुपम खेर ने कहा, आजकल अभिभावक बच्चों में असफलता का डर भर देते हैं। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। बच्चों को भी सोचना चाहिए कि जो आपको अभिभावक दे सकते हैं, दुनिया नहीं दे सकती।
द एशियन स्कूल के 25वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को सफलता के मंत्र दिए।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने कहा, आजकल अभिभावक बच्चों में असफलता का डर भर देते हैं। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। बच्चों को भी सोचना चाहिए कि जो आपको अभिभावक दे सकते हैं, दुनिया नहीं दे सकती। जिंदगी में सफलता के लिए अपने अभिभावक का मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, मेरी कहानी भी कुछ इसी तरह की है।
60 बच्चों में से 59 नंबर आया, लेकिन परिवार ने डांटा नहीं, बल्कि बेहतर करने की प्रेरणा दी। फेलियर शब्द को चिंता करने का नहीं, बल्कि एक कार्यक्रम में जिस तरह उल्लास दिखाते हैं उसी तरह लें।
जिंदगी में माता-पिता के बाद शिक्षक महत्वपूर्ण किरदार होते हैं, जो सब कुछ बदलने में सक्षम होते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।