फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी, गंगा आरती में हुई शामिल

Sat, 06 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर परिजनों संग स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचीं। यहां उन्होंने सांध्यकालीन गंगा आरती की और यज्ञ में प्रतिभाग किया। यात्रा की स्मृति में आश्रम स्थित वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को परमार्थ निकेतन में सुनीता कपूर ने ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की। परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण और लोक कल्याणकारी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।  

सुनीता कपूर ने सांध्यकालीन गंगा आरती के बाद बताया कि गंगा मां के तट पर अपार शांति और आनंद की अनुभूति हो रही है। साध्वी भगवती सरस्वती के साथ सुनीता कपूर और परिजनों ने यात्रा की स्मृति में रुद्राक्ष प्राकृतिक ध्यान वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें