फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पर्स लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राह चलती महिला से पर्स लूट मामले का खुलासा करते हुए डालनवाला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से स्कूटी और लूटा गया पर्स बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डालनवाला एसओ इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि 28 जनवरी को पूनम पत्नी राजू निवासी डीएल रोड रात साढ़े नौ बजे कैनाल रोड पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में एक मोबाइल, दस हजार रुपये,दो सोने के टॉप्स व जरुरी दस्तावेज थे। बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसके लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला साथ ही पूर्व में लूट में शामिल आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर अरविंद मार्ग वैश्य नर्सिंग होम के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूटे हुए माल के साथ एक आरोपी अमन उर्फ बबली निवासी शांति विहार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु होने के बाद वह डिप्रेशन में आ गया था और उसके बाद गलत संगत में पड़ने से स्मैक के नशे का आदी हो गया। कुछ महीने पहले मां ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजा था वहां से आने के बाद वह फिर नशे की पूर्ति के लिए इधर-उधर करने लगा। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। नौकरी भी नहीं मिल रही थी। जिसके कारण घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था। नशे की पूर्ति के लिए उसे भी पैसों की जरूरत थी। 28 जनवरी को उसने अपने पड़ोसी से अपनी बहन का इलाज करने के बहाने उसकी स्कूटी मांगी थी और अपने मोहल्ले में नशे के लिए घूमता रहा फिर तिब्बती मार्केट घूमा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जिसके बाद राजपुर रोड से कैनाल रोड पर गया तो वहां दिलाराम की तरफ पैदल आती एक महिला के कंधे पर लटका पर्स को झपट्टा मारकर भाग गया था। पर्स में जितने पैसे से उससे वह स्मैक खरीदता रहा। सोने के टॉप्स भी उसने बेच दिए थे और पर्स रिस्पना नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें