फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को देहरादून लाकर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना राजपुर क्षेत्र की है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ हुई घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने असगर निवासी काकन बिहार पर आरोप लगाया था। आरोप था कि वह उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और एक खंडहर में ले जाकर उसे डराया धमकाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एक टीम को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए रवाना किया गया। इस बीच टीम को नेताजी नगर स्थित एक कंपनी में पहुंची। वहां पता चला कि असगर एक ठेकेदार के यहां नौकरी करता है। आरोपी को यहां से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर पूछताछ हुई तो उसने पुलिस के सामने आरोपों को स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें