फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आरोपी को नहीं बताए तलाशी कराने का अधिकार, बरी

Tue, 17 Nov 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टैग..अदालत से
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नंदन सिंह की अदालत ने मंगलवार सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी अकबर को 520 ग्राम चरस और 20 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट से तलाशी कराने का अधिकार न बताने पर संदेह का लाभ दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, तीन मार्च 2016 को सहसपुर कोतवाली प्रभारी मुकेश त्यागी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 1:05 बजे मोटरसाइकिल सवार अकबर को रोका गया। पुलिस का दावा था कि तलाशी में आरोपी के पास से 520 ग्राम चरस और 20 ग्राम स्मैक मिली है। लेकिन बचाव पक्ष ने झूठा फंसाने का दावा किया। कोर्ट ने कहा कि धारा 50 के तहत आरोपी को राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट से तलाशी कराने का अधिकार बताना जरूरी है। तलाशी मेमो पर आरोपी के हस्ताक्षर नहीं थे और सहमति का कोई लिखित दस्तावेज भी नहीं मिला। फैसले में कोर्ट ने बरामदगी को संदिग्ध माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें