फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में साड़ी पहनकर पहुंच गए पेशी पर आए आरोपी, वजह जानकर हैरानी में पड़ गए जज साहब

Thu, 03 May 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
man in saree
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट परिसर में मौजूद लोग बुधवार को उस समय भौचक्के रह गए जब एकाएक दो लोग वहां साड़ी पहनकर पहुंच गए। हैरानी उस समय ज्यादा हुई जब इन्होंने कोर्ट रूम में साड़ियां उतारनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, ये दोनों लोग कोई और नहीं बल्कि पुलिस और वन विभाग की टीम से बचते फिर रहे गुलदार के शिकारी थे, जो करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे थे। उनके सरेंडर की सूचना पर उनके पीछे सुबह से ही पुलिस और वन विभाग की टीम लगी हुई थी।  

फिल्मी अंदाज में हुई इस कहानी का पटाक्षेप कुछ देर बाद उनके वकीलों ने किया। पता चला कि गत 22 मार्च को राजाजी पार्क के हरिपुर इलाके में गड्ढों में गुलदार की खालें और हड्डियां मिली थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आशंका थी कि ये अंग शिकारियों ने यहां दबाए हुए हैं। इसके कुछ दिन बाद वन विभाग ने रायवाला निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने शिकार में पंछी, सहजान, योगेश और अजीवा का नाम भी टीम को बताया।

यही नहीं सोनू ने एक डिप्टी रेंजर का नाम भी वन विभाग को बताया। इस प्रकरण में वन विभाग ने पंछी, सहजान और योगेश को प्रमुख आरोपी बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी। तभी से पंछी और सहजान के पीछे वन विभाग की टीम लगी थी। बुधवार को वन विभाग को सूचना मिली थी कि पंछी और सहजान कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं।

इसी के चलते दोनों आरोपी बुधवार को साड़ी पहनकर अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे। जब तक वन विभाग के कर्मचारी उन्हें पकड़ते वे कोर्ट में दाखिल हो चुके थे। वन विभाग की टीम इन दोनों का रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। राजाजी पार्क के निदेशक सनातन ने बताया कि दोनों वांछित आरोपी पुलिस और वन विभाग की टीम से बचने के लिए साड़ी पहनकर कोर्ट में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें