फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazpur: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी समारोह में थे जा रहे, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 17 Dec 2023 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
accident - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर के थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे। रविवार सुबह शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा अपने साथी संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: हाईवे से लगे जंगल में मिला 13 दिन से लापता युवती का जला हुआ शव मिला, प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन


हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। इधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। केलाखेडा़ थाना प्रभारी एल एम रावल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें