फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल 

Sat, 15 Apr 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबट्टाखाल से गडिगांव आ रही मैक्स पिनानी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त होने से गडिग़ांव तल्ला निवासी मंदीप सिंह उम्र 23 साल की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये।
विज्ञापन


घायलों में मनोज पोखरियाल उम्र 22 साल को देहरादून रैफर किया गया है जबकि भरोसी लाल निवासी गडिग़ांव मल्ला की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है, जिसका इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 11 बजे वाहन चौबट्टाखाल से गडिग़ांव के लिए आ रहा था। पिनानी के नजदीक अचानक वाहन हादसाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार तीनों लोग आधे में ही वाहन से छिटक गये।
विज्ञापन


हादसे के कारणों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। स्थानीय निवासियों ने घायलों को निकाला और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को पाबौ अस्पताल लाया गया, जहां मंदीप सिंह ने दम तोड़ दिया।

घायलों को इलाज के लिए पाबौ चिकित्सालय में लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पौड़ी जिला अस्पताल में लाया गया। नायब तहसीलदार पौड़ी फते सिंह कठैत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है। मौके पर राजस्व निरीक्षक की देखरेख में टीम भेजी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें