फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: पिथौरागढ़ में खाई में गिरा यात्री वाहन, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

Fri, 19 Nov 2021 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, गणाई गंगोली

सार

यह वाहन बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे में तीन महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया यात्री वाहन
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा एक यात्री वाहन बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शुक्रवार की सुबह गोदीगाड़ पुल के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


आईरेड मोबाइल एप: इस विशेष मोबाइल एप के जरिये हादसों की मिलेगी तत्काल जानकारी 

तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
जहां पर चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कार नदी में गिरी, युवक की मौत

वहीं श्रीनगर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालढैया में बुधवार देर रात एक कार अलकनंदा नदी में समा गई थी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं, उसके चचेरे भाई को बचा लिया गया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे उफल्डा और श्रीयंत्र टापू के बीच मालढैया में एक कार लगभग 50 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। कार के नदी में गिरने के बाद इसमें सवार आकाश राठी निवासी नारसन कलां, हरिद्वार छिटक कर बाहर आ गया। वह तैरकर नदी किनारे एक पत्थर पर चढ़ गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा।

उसकी पुकार सुनकर आंचल डेरी निवासी आशीष ने पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर बिग्रेड व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सों की मदद से युवक को बाहर निकाला। 

आकाश ने बताया कि कार में उसके ताऊ नरेंद्र राठी का बेटा संदीप (23) भी सवार था। अंधेरे में कार का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को कई घंटे की मेहनत के बाद कार नदी में मिल गई। कोतवाली के एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि संदीप का शव कार के अंदर ही बरामद हो गया है। उसने सीट बेल्ट पहनी थी। उन्होंने बताया कि दोनों भाई हरिद्वार से किसी और की कार लेकर घूमने निकले थे।

उत्तरकाशी में मैक्स खाई में गिरने से चालक की मौत
उत्तरकाशी-मुस्टिकसौड़ मोटरमार्ग पर बोंगाड़ी गांव के पास एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे बोगाड़ी निवासी वाहन चालक तारा सिंह गुसाईं (50) कुछ लोगों को शादी समारोह में अलेथ गांव छोड़कर अपने वाहन से गांव लौटे रहे थे, कि मुस्टिकसौड़ से एक किमी आगे बोंगाड़ी के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने घायल चालक तारा सिंह को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही तारा सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें