फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हादसा: पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार

Mon, 28 Feb 2022 12:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर

सार

विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्कूल बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत बचाव काम शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोट आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

श्रृष्टि की मौत से परिजनों का लगा सदमा
सोमवार की सुबह बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। वन विभाग के चैकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया। इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ के टहने से टकरा गया। जिसके चलते बस का सामने का हिस्सा व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

ये भी पढें...ऋषिकेश:  गंगा किनारे सो रहे फक्कड़ को हाथी ने मौत के घाट उतारा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पद्मसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें