उत्तराखंड में त्रिपालीसैण से पौड़ी की तरफ आ रही एक वैगनआर कार पाबौ-पौड़ी मार्ग पर घंडियाल बैंड के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों पौड़ी की सीएसडी कैंटीन में कार्यरत थे। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसे पौड़ी जिला अस्पताल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी के सीएसडी कैंटीन में कार्यरत सात कर्मचारी शनिवार सुबह पौड़ी से त्रिपालीसैण के समीप स्थित भैरव मंदिर में पूजा करने गए थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शनिवार की देर शाम सभी लोग त्रिपालीसैण से पौड़ी की तरफ लौट थे। इनमें चार लोग वैगनआर कार में सवार थे जबकि तीन अन्य दूसरी कार में सवार थे।
कार रात करीब नौ बजे पौड़ी-पाबौ मार्ग पर घंडियाल बैंड के समीप पहुंची ही थी कि तभी अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।