सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली। यह कार ऊपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिरी थी। हादसे में तीन की मौत हुई और तीन घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22) निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित (27) निवासी नालापानी और वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है।
जबकि राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन्मदिन किसका था, यह जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।