फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazpur: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में मातम

Thu, 05 Dec 2024 08:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

बाजपुर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बाजपुर में हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  निकाय चुनाव के लिए मतदाता बनने का है मौका, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, जानिए क्या करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं  गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें