फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazpur: हल्द्वानी स्टेट हाईवे  के पास दर्दनाक हादसा, मारुति वैन और बाइक में भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल

Thu, 07 Sep 2023 01:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। घायल छह लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत होने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार रिफाकत अलि (25), उसके ताऊ सराफत अलि (62) और पड़ोस में रहने वाला सुमित (22)  की मौत हो गई। रिफाकत अलि ताऊ और पड़ोसी सुमित के साथ बाइक से बाजपुर आ रहा था।

ये भी पढ़ें...डॉक्टरों की घिनौनी हरकत:  थेरेपी के लिए आई युवती को दवा पिलाकर किया बेहोश, फिर बेशर्मी की हदें की पार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जबकि वैन हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। वैन में सवार गांव महेशपुरा निवासी राकेश, अनारवती, ममता, रोहित, अमन, वंदना घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर  रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें