फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है आशिकी' में अभिषेक बनेंगे संजीदा पिता

Wed, 27 Aug 2014 08:37 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय के दम पर नाम कमा रहे दून के अभिषेक तिवारी अब बिंदास चैनल के शो ये है आशिकी में नजर आएंगे।
विज्ञापन


अभिषेक शो की एक स्पेशल स्टोरी में पांच साल की बच्ची के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। शो में वह बच्चों की बेहतर देखभाल का संदेश देंगे।

शुक्रवार-शनिवार को होगा टेलीकास्ट
टीवी सीरियल चांद छुपा बादल में लीड रोल और बालिका वधू में सेकेंड लीड रहे अभिषेक ने बताया कि उनके नए शो की स्टोरी को अभिषेक बसु और स्वप्निल जयकर ने डायरेक्ट किया है। बताया कि शुक्रवार-शनिवार को टेलीकास्ट होने वाली स्टोरी में दिखाया जाएगा कि माता-पिता के झगड़े मासूम बच्चों पर कितना गलत असर डालते हैं।

बताया कि कहानी में अभिषेक अपनी बच्ची की परवरिश के लिए संजीदा है, लेकिन उनकी पत्नी उस पर ध्यान नहीं देती। वह कहती है कि उसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीनी है। इस पर दोनों झगड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोमो हुआ लांच
इस बीच शो में एक केयरटेकर की एंट्री होती है, जो बच्ची को मां की तरह परवरिश देती है। अभिषेक उसे चाहने लगते हैं। अभिषेक ने बताया कि आगे क्या होता है, यह जानने के लिए एपिसोड देखना होगा। बताया कि शो के प्रोमो दिखाए जाने लगे हैं।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें