राजीव गांधी अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई नार्थ इंडिया एरिना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग ?
एरीना क्लासिक डीडीए सोसायटी की ओर से आयोजित पहले नॉर्थ इंडिया एरीना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब अभिषेक बिष्ट ने अपने नाम किया।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, यूपी, पंजाब व अन्य राज्यों के बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर अमित छेत्री ने बॉडी प्रदर्शन से की। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग-अलग वर्ग में प्रदर्शन किया।
पुरुष फिजिक वर्ग में अंडर-57 वर्ग में संदीप कुमार व इससे ऊपर वर्ग में ईश्वर सिंह नेगी विजेता रहे। 60 किग्रा वर्ग में त्रिलोक सिंह, 60-70 किग्रा वर्ग में जीवन सिंह, 70-80 किग्रा वर्ग में हिमांशु पुंडीर और 80 प्लस वर्ग में अभिषेक भट्ट चैंपियन बने।
ओवरऑल क्लासिक फिजिक चैंपियन अभिषेक भट्ट को चुना गया। मुख्य अतिथि आईजी अमित सिन्हा ने विजेता अभिषेक व अन्य को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर केएन शर्मा, एनडी बख्शी, आयोजन सचिव ऋषभ, मानव भंडारी व कई अन्य उपस्थित रहे।