फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam Aadmi Party:  संगठन की मजबूती के लिए आप ने किया महिला प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, बताई आगे की रणनीति

Mon, 11 Jul 2022 06:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आम आदमी पार्टी  के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग के प्रभारी शिशुपाल रावत ने महिलाओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए संगठन का विस्तार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है। उत्तराखंड राज्य  निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को महिला विंग के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने महिला कार्यकारिणी का विस्तार पर पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें हेमा भंडारी, मंजू तिवारी, राधा सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 

विज्ञापन


धर्मपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग के प्रभारी शिशुपाल रावत ने महिलाओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए संगठन का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में सीमा कश्यप को प्रदेश महासचिव संगठन का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा पौड़ी से रीना नेगी, अल्मोड़ा से पूजा महरा, पिथौरागढ़ से बबीता चंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

सुधा पटवार को महिला प्रदेश संगठन समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। कोटद्वार से रचना रावत, मसूरी से सुदेश सैनी, रामनगर से नीरू रावत को प्रदेश सचिव बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है। उत्तराखंड राज्य  निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन


पार्टी ने मातृशक्ति का सम्मान कर संगठन में जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने प्रदेश के निर्माण के लिए हमेशा ही सर्वोच्च भूमिका निभाई है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी जल्द ही विधानसभा स्तर पर संगठन का विस्तार करेगी। 

ये भी पढ़ें...शुरुआती दौर में ही हांफने लगा रोपवे: 25 मिनट तक हवा में ही अटकी रहीं लोगों की सांसे, तस्वीरों में देखें आफत के वो पल
विज्ञापन


रावत ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। बीते विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने जो वादा मातृशक्ति से किया था, उसे पूरा नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए अपने वादे के अनुसार महिलाओं को विधानसभा में टिकट दिया। प्रदेश में हर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी काम कर रही है। आने वाले  समय में संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें