आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार किया है। कार्यकारिणी में दो प्रदेश सह प्रभारी, चार उपाध्यक्ष समेत 11 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। धर्मपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में उमा सिसोदिया, रजिया बेग, हिम्मत सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उमा सिसोदिया को प्रभारी युवा विंग व सोशल मीडिया, रजिया बेग प्रभारी विधि विंग की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह बिष्ट को टिहरी व उत्तरकाशी जिला का प्रभारी, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह को रुड़की, आजाद अली को सहसपुर, कैंट, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया।
अरविंद वर्मा को विधि विंग का प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी को किसान विंग, डॉ. यूनुस चौधरी अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। आयुष महरोत्रा को प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया व नीरज फरस्वान को प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।
भवन सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष चमोली, मनोरथ निराला को पौड़ी, गौरव रावत को कोटद्वार, विजय सिंह पंवार को परवादून, वीरेंद्र सिंह सैनी को पछवादून दून, संजय सैनी को हरिद्वार, विनीत बलुटिया को नैनीताल, आनंद सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट को रानीखेत, सुभाष व्यापारी को काशीपुर, जसपाल सिंह को रुद्रपुर का अध्यक्ष बनाया गया।
ये भी पढ़ें...काम की खबर: VRS से जुड़ी इस योजना के बारे कर्मचारी जान लें, कुछ ही समय के लिए दिया जा रहा विकल्प, पढ़ें और उठाएं फायदा
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन में शेष बचे सभी पदों पर जल्द ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, डिंपल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी आदि मौजूद थे।