फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयागः देर रात गोशाला में अचानक लगी आग, पांच मवेशियों की जलकर हुई मौत

Wed, 31 Jul 2019 12:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : ANI
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के मदोला गांव में गोशाला में आग लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार देर रात 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। घटना का कारण गोशाला के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में शॉट सर्किट होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


बताया गया कि सत्यपाल सिंह नेगी व उनके दो भाईयों की संयुक्त गोशाला में छह मवेशी बंधे हुए थे। अचानक लगी आग से दो बैल, एक गाय, एक बछड़ा और एक भैस की मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें