देहरादून में दूसरे समुदाय के लड़के के साथ लड़की चली गई। जिस पर लड़की के परिजन थाने पहुंच गए और खूब हंगामा किया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात 19 वर्षीय लड़की दूसरे समुदाय के 24 वर्षीय लड़के के साथ चली गई। बुधवार की सुबह लड़की के परिजन आईएसबीटी चौकी पहुंचे और लव जिहाद का मामला बताकर खूब हंगामा किया। बताया गया कि लकड़ी उक्त लड़के के साथ एक बार पहले भी चली गई थी।