फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लाई गई चार किलो चरस के साथ एक तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से लाई जा रही भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार किलोग्राम चरस बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक महिला के साथ मिलकर चरस की तस्करी करता है। उस महिला की तलाश में भी एसटीएफ ने दबिश शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने लिए एसटीएफ लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से चरस लाकर देहरादून और इसके आसपास में बेचते हैं। सब इंस्पेक्टर विकास रावत को तस्कर के रानीपोखरी में होने की जानकारी मिली। इसी जानकारी के आधार पर एसटीएफ की टीम ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर का नाम अर्जुन चंद्र उर्फ कालू है जो कि कोहलपुर, बांकी, नेपाल का रहने वाला है।
तलाशी में उसके पास से चार किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि यह चरस वह कमला नाम की महिला के साथ मिलकर लाया था। कमला रानीपोखरी में किराए के मकान में रहती है। दोनो मिलकर बहराइच बॉर्डर के रास्ते चरस लाते हैं। इस चरस को उत्तराखंड के कई इलाकों में सप्लाई किया जाना था। इसकी ज्यादातर बिक्री ऋषिकेश और इसके आसपास के क्षेत्र में की जाती है। एसएसपी ने बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए टीम को लगाया गया है। महिला की तलाश की जा रही हे। मामले में रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें