फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

विज्ञापन
बरोटीवाला में बुद्धि-शद्धिु यज्ञ करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत दल
विज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। अटकफार्म तेलपुरा स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से कांग्रेस को सही रास्ता दिखाने व प्रदेश और जनहित के लिए प्रयास करने के मार्ग पर चलने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा राजनीति में सद्बुद्धि, नैतिकता और जनसेवा की भावना का होना अति आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी को अपने लाभ के बजाए इस प्रकार के गुणों को विकसित करने पर सोच विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा सकारात्मक सोच से ही समाज का भला हो सकता है। नकारात्मक बातों का हमेशा नुकसान होता है और कांग्रेस को इसी कारण से आम जनता के बीच भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हवन में सुद्धोवाला मंडल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी, यशपाल सिंह कैंतुरा, हरीश चौहान, बलबहादुर थापा, प्रणव क्षेत्री, किरण पंवार, पूनम पंवार, कमला देवी, गंगा देवी, अनिल नौटियाल, नर्गिस कश्यप, संदीप कुमार, अर्जुन थापा, अरविंदर प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें