फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 16.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


- आपूर्तिकर्ता के बारे में जुटाई जा रही जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के रंधेड़ी निवासी निशुल चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के पास से 16.60 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी हाल में सेलाकुई की बंजारा गली में रह रहा है।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। धूलकोट तिराहे से आगे सिंहनीवाला जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों ने एक स्कूटर सवार को अपनी और आते हुए देखा। पुलिसकर्मियों को देख वह वापस जाने लगा तो उन्होंने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विकासनगर को सूचित किया गया। वह मौके पर आए और उनकी मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 16.60 ग्राम स्मैक मिली। उसने बताया कि वह कॉलेज के छात्रों को स्मैक बेचता है। वह सहारनपुर के रहने वाले विमल चौधरी से स्मैक खरीद कर लाया था। वह सुद्धोवाला में रह रहा है। आरोपी और आपूर्ति करने वाले दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें