फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 582 मलिन बस्तियां बचाने को आज कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, दिवाली बोनस पर भी हो सकता है फैसला

Wed, 23 Oct 2024 12:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। तीन फीसदी डीए का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री को सौंपी गई समान नागरिक संहिता की नियमावली पर भी बैठक में कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए प्रदेश सरकार बुधवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाएगी। मलिन बस्तियों को लेकर लाए गए अध्यादेश की मियाद बुधवार को खत्म हो रही है। सरकार इसे तीन साल और आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन


इस मामले में भाजपा विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी अनुरोध किया। उन्होंने यह मामला गैरसैंण विस सत्र के दौरान भी उठाया था।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री ने कैबिनेट में लाए जाने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। भाजपा विधायक विनोद चमोली भी इस संबंध में सरकार से अनुरोध कर चुके हैं। प्रदेश में निकायों, सरकारी व निजी भूमि पर मलिन बस्तियों का कब्जा है। अवैध कब्जा हटाने के लिए न्यायालय ने आदेश दिए थे। इस फैसले के खिलाफ सरकार अध्यादेश ले आई थी। सरकार दो बार तीन-तीन साल के लिए इसकी समय-सीमा बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। तीन फीसदी डीए का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री को सौंपी गई समान नागरिक संहिता की नियमावली पर भी बैठक में कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के डेढ़ दर्जन अन्य प्रस्ताव भी चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें