देहरादून। ऑल इंडिया योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के देहरादून केंद्र की ओर से चार दिवसीय निशुल्क प्राणिक हीलिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप 12 से 15 सितंबर तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से आयोजित होगा।
कैंप में प्राणिक हीलिंग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए हीलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही तनाव से राहत और आंतरिक शांति के लिए ध्यान सत्र, योगिक व्यायाम और प्राणायाम भी कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्राणिक हीलिंग स्पर्श रहित और दवा-मुक्त ऊर्जा उपचार पद्धति है जिसमें प्राण यानी जीवन शक्ति ऊर्जा के माध्यम से शरीर और मन में संतुलन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। कैंप में आर्थिक और संबंधों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी हीलिंग सत्र रखे गए हैं। रिस्पना ब्रिज के पास, हरिद्वार रोड पर रिस्पना ब्रिज के पास, सारथी विहार में आयोजित कैंप में लोेग निशुल्क भाग ले सकते हैं।