फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंजाबी समाज की सरकार में भागीदारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में कहा गया कि सरकार में पंजाबियों की भागीदारी न के बराबर है जबकि उत्तराखंड में संख्या बहुत अधिक है और भागीदारी उस अनुपात में नहीं है। अभी सरकार की ओर से जो घोषणा की गई है उसमें केवल दो पदों पर ही पंजाबियों को संतोष करना पड़ रहा है। बाकी जातियों को कम संख्या में होते हुए भी 18-18 स्थान दिए गए हैं। रुद्रपुर में आयोजित सिख सम्मेलन में प्रदेश के कई ख्याति प्राप्त समाजसेवियों को न्योता नहीं दिया गया। सरकार से मांग की हैं कि सरकार और समितियों में उनकी संख्या के हिसाब से सहयोग दिया जाए जिससे वह भी उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हम निवेदन करते हैं कि प्रदेश में उनका योगदान विशिष्ट होना चाहिए और पार्टी में हर स्थान पर उनकी सेवा और प्रदेश के प्रति हमारे योगदान को देखते हुए सरकार में भी उनकी भागीदारी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें