फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कांग्रेस से जुड़ी दर्जनभर महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Tue, 23 Jun 2020 12:16 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ‘आप’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़ी दर्जनभर महिलाओं ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर ‘आप’के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो सरकारी योजनाएं लागू की हैं उसे प्रभावित होकर दूसरे राज्यों में भी तमाम महिलाएं आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और कांग्रेस, भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर देगी। कार्यक्रम के दौरान ममता जाटव, रेखा जाटव, पूनम, कमलेश, मीनाक्षी, रोशनी, ऊषा सहित कई महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 

विज्ञापन


नकोट क्षेत्र में 200 लोगों ने ली आप की सदस्यता 
कोरोना महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को संक्रमण से बचने की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान भी चलाया। पार्टी के जिला संयोजक औतार सिंह राणा ने बताया कि भ्रमण करने के दौरान ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और अनावश्यक बाजार जाने से बचने की सलाह दी गई।

आप संयोजक ने बताया कि क्षेत्र में चार दिन के भ्रमण के दौरान करीब 200 लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर विक्रम सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र नेगी, चिरंजी लाल बिजल्वाण, राजेंद्र नेगी, अरविंद मखलोगा, सोहन सिंह मखलोगा, सुरेंद्र दत्त उनियाल, कीर्ति दत्त जुयाल, उपेंद्र उनियाल, विनोद, रीता देवी, सूरत सिंह, गीता देवी, अनुराग चौहान और संजय प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें