फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हेलीकॉप्टर किराये पर देने का झांसा देकर कंपनी से ठगे 1.90 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

I

Iचारधाम यात्रा के लिए नोएडा की एक कंपनी को कई हेलीकॉप्टर देने का किया था वादाI
Iचारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर किराये पर देने का झांसा देकर नोएडा की एक कंपनी से 1.90 करोड़ रुपये ठग लिए गए। नोएडा की कंपनी के मालिक ने देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चंद्रलेखा एयरलाइंस ने पीड़ित कंपनी को रकम लौटाने के लिए कई चेक भी दिए, लेकिन सभी बाउंस हो गए। आरोप यह भी हैं कि चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे दस्तावेज भी जांच में झूठे पाए गए हैं।I
Iठगी को लेकर नोएडा की मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शुभादीप साधू ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी चार्टर्ड हेलीकॉप्टर उड़ाने और सहायक परिवहन गतिविधियां करती है। उनकी कंपनी को चारधाम यात्रा के लिए कुछ हेलीकॉप्टर किराये पर लेने थे। इसके लिए देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के डायरेक्टर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्रलेखा सिंह ने संपर्क किया। ये सभी राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। तीनों ने कहा था कि उनके पास हेलीकॉप्टर किराये पर देने के लिए पूरे अधिकार हैं और बताया गया कि उन्होंने आठ एविएशन कंपनियां अधिग्रहित की हुई हैं। चंद्रलेखा एयरलाइंस की ओर से मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को अगस्ता वेस्टलैंड जैसे छह हेलीकॉप्टर देने का वादा किया गया। अनुबंध के अनुसार मैक चार्टर्स ने चंद्रलेखा एयरलाइंस को 1.90 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iये सभी हेलीकॉप्टर उन्हें 15 मई 2024 से 30 जून 2024 और 15 सितंबर से 28 अक्तूबर 2024 के बीच दो बार में दिए जाने थे। लेकिन, जैसे ही तारीख पास आई तो ये सभी लोग मुकर गए। बार-बार कहने पर भी कंपनी ने हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया। शुभादीप साधू ने पुलिस को बताया कि इस पर उन्होंने चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे कागजात की जांच कराई। पता चला कि ये सारे दस्तावेज आरोपियों ने झूठे बनाए थे। हेलीकॉप्टर के बारे में उन्होंने जो दावे किए थे वह भी सब गलत थे। इन लोगों ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक भी दिए, लेकिन सभी बाउंस हो गए। एसएचओ कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सुभादीप साधू की शिकायत पर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्र लेखा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें