फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष को फिर से भारतीय बास्केटबॉल टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष को फिर से भारतीय बास्केटबॉल टीम की कमान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ओएनजीसी देहरादून में कार्यरत विशेष भृगुवंशी को एक बार फिर भारतीय बास्केटबाल टीम की कमान सौंपी गई है। फीबा 3×3 एशियन कप बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चार सदस्यीय टीम में उन्हें स्थान दिया गया है। वहीं, ओएनजीसी के ही यादविंदर सिंह को भी टीम में जगह मिली है। चैंपियनशिप में भारतीय टीम दक्षिण कोरिया, मलेशिया व वनाउतु के साथ क्वालीफाइंग मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को चीन के चांगशा में 22 से 26 मई तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए पुरुष व महिला वर्ग की टीम घोषित की है। चार सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान एक बार फिर विशेष भृगुवंशी को बनाया गया है। इससे पहले भी विशेष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कप्तानी कर चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में नेशनल बास्केटबॉल लीग में एडिलेड 36अर्स के लिए खेल चुके हैं। ओएनजीसी में एचआर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत विशेष 2018 में चोटिल होने के कारण कप्तानी नहीं कर पाए थे। विशेष ने बताया कि लंबे समय बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। कहा कि हमारी टीम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा भारतीय टीम में ओएनजीसी में ही कार्यरत यादविंदर सिंह को शामिल किया गया है। वह भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें