फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगायी जाएगी दो और स्वचालित सीढ़ियां

विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। रेलवे प्रशासन की ओर से दून रेलवे स्टेशन पर लगाई स्वचालित सीढ़ी बृहस्पतिवार को यात्रियों को समर्पित कर दी गई। टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र और रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। स्वचालित सीढ़ी से खासकर बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी। दून स्टेशन पर दो नई स्वचालित सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी।
कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कई साल के बाद रेलवे स्टेशन पर सुविधाओें का तेजी से विकास हुआ है। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम मेें उपस्थित एडीआरएम अश्वनी कुमार ने कहा कि यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में आसानी हो, इसके लिए दून रेलवे स्टेशन पर दो नई स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। नए प्लेटफार्म भी बनाए जा रहे हैं उनका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एसएन मल्ल, स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनीवासियों ने दर्ज कराई शिकायत
कार्यक्रम के दौरान रेलवे कालोनी के कई लोग मेयर सुनील उनियाल गामा से मिलने पहुंचे और कालोनी की समस्याओं से अवगत कराया। मेयर ने सभी समस्याओं का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें