ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) से एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह परीक्षा दो जून 2019 को देशभर में आयोजित होगी। खास बात यह है कि मेडिकल दाखिलों की राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा (नीट) से अलग यह प्रवेश परीक्षा होती है। यह परीक्षा पूर्ण रूप से ऑनलाइन होती है। इसका पेपर केवल अंग्रेजी में होगा। इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह भी है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा में फिजिक्स के 60, केमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60, लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रीजनिंग के 10 और इंगलिश कांप्रिहेंसिव के 10 सवाल पूछे जाएंगे। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून और रुड़की में आयोजित की जाएगी।
आर्थिक पिछड़ों को 17 सीटें
श्रेणी जिपमर पुडुचेरी जिपमर कराईकल कुल
जनरल 45 16 61
ओबीसी 28 9 37
एससी 15 5 20
एसटी 7 2 9
ईडब्ल्यूएस 10 3 13
पी-सामान्य 19 8 27
पी-ओबीसी 10 3 13
पी-एससी 5 1 6
पी-एसटी 3 1 4
पी-ईडब्ल्यूएस 3 1 4
एनआरआई 5 1 6
कुल 150 50 200
(पी-पुडुचेरी के लिए विशेष आरक्षण)
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1500 रुपये
एससी, एसटी : 1200 रुपये
एनआरआई : 3000 रुपये
दिव्यांग : कोई शुल्क नहीं
(शुल्क के साथ ट्रांजेक्शन चार्ज अलग से रहेगा।)
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2019
परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20 मई 2019
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तिथि : 2 जून 2019
पहली काउंसिलिंग शुरू होने की तिथि : 26 जून से 28 जून 2019
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : jipmer.edu.in