फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बेटियां बेटियां कमजोर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भगवान महावीर जयंती जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से कार्यक्रम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया। वहीं, वक्ताओं ने अभियान की सराहना कर लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष राजेश टंडन , विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, विधायक खजानदास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर की बेटियां कमजोर नहीं है। वह हर मुश्किल से लड़ सकती है। हमें बेटियों को हर स्तर पर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक किया और इस अभियान में अपना योगदान देने की अपील की। भरतनाट्यम गुरु वीना अग्रवाल और सोनल वर्मा ने अपनी टीम के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन और प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष नेम चंद जैन, प्रवीन जैन, पीएल सेठ, राजकुमार तिवारी कुलदीप विनायक, रेखा निगम, गीता वर्मा, राहुल चौहान, अरूणा चावला, शारदा गुप्ता, सुनील रश्मि जैन, सुनील कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें