फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कालेज को मिले 14 जूनियर और एक सीनियर रेजिडेंट स्वास्थ्य चिकित्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन

नए साल में दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। कॉलेज में 14 जूनियर रेजिडेंट और एक सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के पहाड़ में तबादलों के बाद से कॉलेज में डॉक्टरों की कमी की समस्या थी। इससे मरीजों को आए दिन खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदले जाने के बाद यहां से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के पहाड़ में तबादले कर दिए गए थे। पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे दून मेडिकल कॉलेज में तबादलों के बाद से डॉक्टरों की कमी हो गई थी। 19 पद रिक्त होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ मरीजों को बगैर परामर्श के वापस लौटना पड़ रहा था, लेकिन अब कॉलेज को मेडिसिन में एक सीनियर रेजिडेंट मिल गया है। जबकि, तीन सर्जन, गाइनी में तीन, आर्थो में एक, कम्यूनिटी मेडिसिन में एक सहित कॉलेज को 14 जूनियर रेजिडेंट मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में 19 पद रिक्त थे। अब 15 नए चिकित्सकों की नियुुक्ति हो गई है। संभावना है कि शेष चार रिक्त पदों पर भी जल्द डॉक्टर मिल जाएंगे। इससे कॉलेज में चिकित्सकों की कमी की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें