फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को हरा रुड़की-बी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून को हरा रुड़की-बी बना विजेता
विज्ञापन

-- डोईवाला में तीन दिवसीय उत्तराखंड वॉलीबाल कप प्रतियोगिता

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। हिमालया पंचवटी स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन की ओर से ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से आयोजित किए गए उत्तराखंड वॉलीबाल कप के फाइनल में रुड़की ने देहरादून को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। संस्था की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जूनियर हाईस्कूल डोईवाला के मैदान में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय उत्तराखंड वॉलीबाल कप प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में ऑयल क्लब देहरादून ने कोयल क्लब भानियावाला को 25-18 और 25-21 से वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बीजी रुड़की-बी ने बीजी रुड़की-ए को 25-23 और 25-19 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले के चार सेटों में तीन सेट जीतकर रुड़की-बी ने प्रतियोगिता अपने नाम की। फाइनल में रुड़की-बी ने ऑयल क्लब देहरादून को 25-20,25-17,22-25 और 25-21 से हराकर ट्राफी को जीत लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को हौसलाअफजाई करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। समापन पर क्षेत्र के विनय विश्वकर्मा, रमनदीप सिंह, शहजाद अली के अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंदीप सिंह और राहुल को सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। समापन पर संस्था अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद , वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, मनवर सिंह नेगी ,नरेंद्र नेगी, मनीष नेगी, अभिषेक सूद, विवेक गुप्ता, राजवीर खत्री, विनोद चौहान, मधु आर्य, मंजीत संधू, सुनील बिष्ट, अलंकार गौतम, आशा कोठारी, गोपाल शर्मा प्रवीण भट्ट आदि और सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें