फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों को मानक के अनुरूप मिले मुआवजा:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मानकों के अनुरूप दिया जाएगा मुआवजा
रेल परियोजना की पुनर्वास एवं पुर्न विस्थापन समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की पुनर्वास एवं पुर्न विस्थापन समिति की बैठक हुई, जिसमें रेल लाइन की प्रगति एवं प्रभावित होने वाले ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान किया जाएगा। रेल लाइन पर जिले की 58.321 हेक्टेयर नाप भूमि, 15.375 सिविल भूमि का अर्जन किया जा रहा है।
विज्ञापन

125 किमी लंबी रेल लाइन की प्रगति बैठक में बताया गया कि रेल परियोजना का 105 किमी भाग भूमिगत (टनल) से होकर गुजरेगा, जबकि टिहरी जिले के नरेंद्रनगर, देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लाक के 13 गांव प्रभावित होंगे। डीएम सोनिका ने रेल लाइन के कार्य में तेजी लाकर प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। परियोजना के पुनर्वास एवं पुर्न विस्थापन प्रशासक डा. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि पुनर्वास एवं पुर्न विस्थापन पर करीब 20 करोड़ 70 लाख खर्च होंगे। बताया कि रेलवे लाइन पर कार्य करने वाली कंपनियां प्रभावित गांव के लोगों को रोजगार देगी। कार्य के दौरान हल्के वाहन स्थानीय स्तर से ही किराए पर लिए जाएंगे। बताया कि रेल लाइन की प्रगति की समीक्षा एवं समस्याओं के निराकरण को जिलास्तर पर जिलाधिकारी एवं मंडल स्तर पर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने कहा कि रेल परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। इस मौके पर कीर्तिनगर जयंत निजवाला, भारतीय रेल के उपमहाप्रबंधक पीपी बडोगा, मेहरबान सिंह रावत, सहायक प्रबंधक ओपी मथेला, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, नुपुर वर्मा, एचएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी, एके भदोला, प्रधान हुकुम सिंह भंडारी, सुरेश सिंह, शूरवीर बिष्ट, संजय रावत, शिवकुमार, शकुंतला देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें