फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रयास से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं के प्रयास से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी

आदिबदरी/थराली। महिलाओं के प्रयास से पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली। हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब में प्रयुक्त कार को पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

खेत गदेरे गांव की महिलाओं को एक कार में भारी मात्रा में शराब गांव की ओर आने की सूचना मिली। इस पर महिलाओं ने पहले पुलिस को सूचना दी और महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, उपाध्यक्ष कामेश्वरी देवी, अंजू देवी, भागुली देवी, मीना देवी, सत्यभामा देवी सहित कई महिलाओं ने सड़क पर पत्थर लगा दिए और कार को रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। खेत गदेरे के प्रधान दीपक मलगुड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत नेगी ने बताया कि लगातार चंडीगढ़ और हरियाणा ब्रांड की शराब गांवों में बेची जा रही है, लेकिन राजस्व और रेगुलर पुलिस इन तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। गैरसैंण के थानाध्यक्ष रवींद्र नेगी ने बताया कि कार से 132 बोतल हरियाणा की शराब बरामद की गई है। कार को सीज करते हुए विकास पुत्र सत्यदेव निवासी सिवाना, जिला झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें