फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल जज के खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के डेबिट कॉर्ड की क्लोनिंग कर खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकाली जाने के बाद पीड़ित ने खाता फ्रीज करा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढकरानी स्थित कोर्ट में सिविज जज (जूनियर डिविजन) रमेश चंद का हरबर्टपुर स्थित एसबीआई बैंक में अकाउंट हैं। बीते 13 अक्तूबर को उन्होंने विकासनगर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से कुछ रुपयों की ट्रांजेक्शन की थी। इसके बाद ठगों ने उनके डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर 80 हजार रुपये निकाल लिए। सिविल जज ने बताया कि उनके खाते से 15 अक्तूबर की रात को 10-10 हजार रुपये की चार किश्तों में 40 हजार रुपये और 16 अक्तूबर की सुबह भी चार किश्तों में 40 हजार रुपये निकाले गए हैं।
इसका पता उन्हें तब चला जब उन्होंने 16 अक्तूबर की शाम को अपनी ईमेल अकाउंट की स्टेटमेंट चेक की। जिसे देख वह दंग रह गए। उन्होंने तत्काल बैंक प्रबंधक से संपर्क कर अपने डेबिट कॉर्ड और खाते को फ्रीज करवाया। बताया कि बैैंक से पूछताछ में पता चला है कि सोनीपत हरियाणा के दो अलग-अलग एटीएम से यह रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें