फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की कंपनी में झुलसे दूसरे कर्मचारी भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कंपनी में बीते एक अक्तूबर को एक मशीन का पाइप फटने से लगी आग में तीन कर्मचारी घायल हो गए थे। इनमें से देहरादून में उपचार के दौरान घायल एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। अब दूसरे घायल कर्मचारी की देहरादून के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई है।
विज्ञापन

गैस प्लांट पुलिस चौकी के पास बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एमटेक इक्यूमेंट कंपनी में एक अक्तूबर की सुबह कुछ कर्मचारी मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दिन तड़के करीब तीन बजे एक हाईड्रॉलिक मशीन का पाइप फटने से पास में लगी भट्टी से पाइप में मौजूद तेल ने आग लग गई थी। इसमें तीन कर्मचारी बुरी तरह आग में झुलस गए थे। इसमें पुन्नू पुत्र ध्रुव ठाकुर निवासी गदरौली दुधाई जिला कुशीनगर, अनुज कुमार पुत्र लोकेश निवासी शेरपुर थाना पथरी और रायसिंह पुत्र भगवानदास हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल व मूल निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश घायल हो गए थे। इसके दो दिन बाद उपचार के दौरान देहरादून में रायसिंह की मौत हो गई थी। पांच अक्तूबर को गैस प्लांट चौकी प्रभारी सत्येंद्र नेगी की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को दूसरे घायल अनुज कुमार निवासी शेरपुर पथरी की देहरादून एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि चौकी प्रभारी सत्येंद्र नेगी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें