फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा से टक्कर के बाद पलटी स्कार्पियो, आठ घायल

Mon, 10 Nov 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में बहारपीली के पास हुई इनोवा से हुई आमने सामने की भिड़त में स्कार्पियो पलट गई। दुर्घटना में दोनों कार सवार रहे परिवार घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर हॉयर सेंटर रैफर किया है।
विज्ञापन


एसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि देहरादून की ओर से जा रहे स्कार्पियो की भिड़त विपरित दिशा से आ रही इनोवा कार से हो गई। टक्कर लगते ही स्कार्पियो कार पलट गई और चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

एक की हालत गंभीर
स्कार्पियों सवार घायलों की पहचान नजमा 50 वर्ष पत्नी जावेद, तारिक पुत्र अब्दुल हनीफ, जोमा जलाल 12 वर्ष पुत्री तारिक, शैला पत्नी तारिक, आमना चार वर्ष पुत्री तारिक निवासी गांधी रोड देहरादून के रुप में हुई जबकि शारिक, रहमत और कामरान निवासीगण मकबर छोटी, मुरादाबाद इनोवा कार में सवार थे।
विज्ञापन


एक घायल महिला नाजमा की हाल गंभीर होने पर हॉयर सेंटर रैफर कर दिया। बताया कि स्कार्पियो कार सवार परिवार देहरादून से लखनऊ जा रहा था।

ट्रेन की चपेट में आकर घायल
वहीं एक अन्य हादसे में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर बैजनाथ पुत्र मंगल निवासी रेलवे स्टेशन लक्सर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ट्रेन से उतरते समय हादसा घटित हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें