फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने का झांसा देकर पीएसी के जवान को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने जमीन दिलाने के नाम पर पीएसी के एक जवान से 8.77 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट में शिकायत सिनोला रायपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने की थी। राजेंद्र सिंह पीएसी में सिपाही हैं और उन्हें 2017 में मकान बनाने के लिए जमीन की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए रामनरेश नौटियाल से संपर्क किया। रामनरेश ने झाझरा में उन्हें एक प्लाट दिखाया और इसका सौदा 8.77 लाख रुपये में तय हो गया। राजेंद्र ने अलग-अलग तिथियों में रामननरेश को पूरी धनराशि दे दी लेकिन आजतक प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई।
राजेंद्र के अनुसार उन्होंने पर्सलन लोन लेकर आरोपित को धनराशि दी थी। आठ जुलाई 2019 को राजेंद्र सिंह ने रामनरेश के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों के बीच समझौता हो गया। वादा किया गया कि दो दिन बाद वह उसकी धनराशि लौटा देगा लेकिन उसने कोई धनराशि वापस नहीं की गई। 10 जुलाई 2020 को राजेंद्र ने फिर रामनरेश से पैसा वापस मांगा तो उसने चेक दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने 2020 में आईजी गढ़वाल को शिकायत की। जांच प्रेमनगर थाना पुलिस ने की और कुछ दिन बाद रिपोर्ट दे दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी हुए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि रामनरेश निवासी ग्राम चंदेली पोस्ट पुरोला उत्तरकाशी वर्तमान निवासी नींबूवाला गढ़ी कैंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें