फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7757 ने दी बीएससी नर्सिग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर से नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में प्रदेश भर से 7757 अभ्यर्थी शामिल हुए। दो दिन हुई प्रवेश परीक्षा के लिए विवि की ओर से नौ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया। पहले दिन 20 नवंबर को एएनएम व जीएनएम और 21 नवंबर को बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल, नई टिहरी, गोपेश्वर, हरिद्वार, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में बने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया। प्रवेश परीक्षा में नर्सिंग एप्टीट्यूड, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में 20-20 अंक के सवाल पूछे गए। प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी से कम अंक लाने वालों को क्वालिफाई नहीं माना जाएगा। उधर रविवार को दून में बने परीक्षा केंद्रों का विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल और शासन के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें