गृह कर की दरें बढ़ाना जायज नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। वर्ष 2014 के बाद बढ़ाई जा रहीं गृहकर की दरों के विरोध में बुधवार को कांग्रेसी नगर निगम पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार की मौजूदगी में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने कहा कि मौजूदा समय में नगर निगम बुनियादी सुविधाएं दे पाने में नाकाम है। ऐसे में गृह कर की दरें बढ़ाना जायज नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम को पहले कूड़ा उठान व्यवस्था, शहर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की समस्याएं दूर करनी चाहिए। कांग्रेसियों ने गृह कर की दरें बढ़ाने का विरोध करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।