गेट के लिए आवेदन एक से
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। बीटेक के बाद मास्टर कोर्स करने के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के लिए एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगें। इस परीक्षा में हर साल 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं। परीक्षा से आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी बंगलूरू में दाखिला मिलेगा। गेट का आयोजन इस साल आईआईटी मद्रास की ओर से कराया जा रहा है।
गेट का स्कोर तीन साल तक वैलिड रहता है। इसे कितनी भी बार दिया जा सकता है। गेट से सभी आईआईटी, एनआईटी और आईआईएससी बंगलूरू में एमटेक, एमई और पीएचडी के अलावा डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। इसके अलावा स्कोर से बीपीसीएल, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, बार्क, एचपीसीएल, बीएचईएल, बीएसएनएल सहित 45 पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में नौकरी का भी मौका मिलेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : एक सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2018
परीक्षा केंद्र बदलने की तिथि : 16 नवंबर 2018
गेट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : चार जनवरी 2019
गेट परीक्षा की संभावित तिथियां : दो फरवरी, तीन फरवरी, नौ फरवरी, 10 फरवरी 2019
गेट रिजल्ट जारी होने की तिथि :16 मार्च 2019
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी : 1500 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 750 रुपये
महिला अभ्यर्थी : 750 रुपये
यहां करें आवेदन : www.gate.iitm.ac.in