फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विवि में प्रथम वर्ष के दाखिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्त विवि में प्रथम वर्ष के दाखिले बंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में दाखिले बंद हैं, जिससे सत्र पिछड़ रहा है। केवल द्वितीय और तृतीय वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दूसरी ओर, मान्यता न होने से मुक्त विवि ने 31 जुलाई को होने वाली एमबीए की प्रवेश परीक्षा भी टाल दी है।
मुक्त विवि में यूं तो हर साल जून में प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती है लेकिन इस साल अभी तक प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू ही नहीं हो पाए हैं। दरअसल, मुक्त विवि को इस सत्र के प्रथम वर्ष के लिए यूजीसी की डिस्टेंस लर्निंग काउंसिल से मान्यता का नवीनीकरण नहीं हो पाया है। इस वजह से विवि केवल द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले करा रहा है।
विज्ञापन

उधर, 12वीं पास ऐसे हजारों छात्र परेशान हैं, जिनका नंबर कॉलेजों की मेरिट में नहीं आ पाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में प्राइवेट परीक्षाएं भी बंद हो चुकी हैं। ऐसे में अगर समय रहते दाखिला न मिला तो उनका साल बर्बाद हो सकता है। वह रोजाना विवि के अध्ययन केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। मुक्त विवि के कैलेंडर के हिसाब से सत्र पिछड़ रहा है। दूसरी ओर, मुक्त विवि ने 31 जुलाई को होने वाली एमबीए की प्रवेश परीक्षा भी टाल दी है।

कोट ---
मुक्त विवि को यूजीसी से मान्यता पुन: अनुमति मिलनी है। इसके लिए बैठक हो चुकी है। हाल ही में इसके लिए विवि स्तर से यूजीसी को दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता का नवीनीकरण हो जाएगा।
- डॉ. राकेश रयाल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तराखंड मुक्त विवि, हल्द्वानी

----------------------------
इग्नू ने दाखिलों की तिथि बढ़ाई
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की तिथि बढ़ा दी है। इग्नू के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि विवि में जुलाई 2018 सत्र में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2018 से बढ़ाकर 16 अगस्त 2018 कर दी गई है। जुलाई के अंतिम सप्ताह तक विवि के विभिन्न कार्यक्रमों में अभ्यर्थियों के आवेदनों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए विवि ने तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई है।
विज्ञापन

इस दौरान वह सभी अभ्यर्थी जो किसी नियमित कोर्स में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वह भी यहां एडमिशन ले सकते हैं। इग्नू में वर्तमान में बैचलर एवं मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों के अलावा डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में प्रवेश जारी हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू के अध्ययन केंद्र लगभग सभी जिलों में हैं। अभ्यर्थी अपने निकटवर्ती अध्ययन केंद्र के अलावा दून स्थित क्षेत्रीय केंद्र में जाकर भी प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रों के लिए निशुल्क प्रवेश चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें