फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती न रुकी तो दुर्गम में होगा स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में बाधा और कटौती के बाबत ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कड़ी चेतावनी जारी की है। ऊर्जा सचिव ने बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए सीधे अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इसके तहत आपूर्ति में बाधा होने से इन सभी को दुर्गम में स्थानांतरित करने और चरित्र पंजिका मेें दर्ज करने की बात कही है।
ऊर्जा सचिव ने यह कदम राज्य के तमाम इलाकों में लगातार बिजली कटौती की मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है। इस बाबत यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को भी सख्त निर्देश दिए हैं। ऊर्जा सचिव लापरवाह अभियंताओं को चिह्नित करके उनकी चरित्र पंजिका में अंकन करके उन्हें दुर्गम इलाके में स्थानांतरित करने की चेतावनी दी है। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कई अवर अभियंताओं को चिह्नित कर दुर्गम में स्थानांतरित कर दिया गया है। अगले चरण में कई अभियंताओं को स्थानांतरित करने की तैयारी है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने के जिम्मेदार सभी अधिकारियों का आंकड़ा मुख्य अभियंताओं से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन बंद मिले तो होगी कार्रवाई
ऊर्जा सचिव राधिका झा ने अभियंताआें के फोन बंद मिलने पर भी कड़ी नाराजगी जतायी है। इस बाबत उन्होंने खुद मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता से लेकर अवर अभियंताओं को फोन करके जायजा लेने की बात कही है। फोन बंद होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें