फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचे चुनाव अधिकारी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को थी वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
बहुउद्देश्यीय सहकारिता समिति लिमिटेड के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी और सचिव के समय पर न पहुंचने पर वहां वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करने पहुंचे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोपहर एक बजे बाद कार्यालय पहुंचे निर्वाचन अधिकारी सुमंत तोमर का घेराव कर हंगामा किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार को वार्ड सदस्यों के नामांकन का अंतिम दिन था बावजूद इसके निर्वाचन अधिकारी और सचिव समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लोग निर्वाचन अधिकारी का इंतजार करते रहे। सचिव भी तीन बजे कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान बमराड़ के प्रधान रणवीर सिंह चौहान, जनक सिहं चौहान, सुरपाल सिंह, कुंदन सिंह चौहान, सुभाष जोशी, सरदार सिंह, नारायण सिंह रावत, बिपारू, यशपाल राय, तिलक सिंह, केशर सिंह आदि मौजूद रहे।

बहुउद्देश्यीय समिति के लिए इन्होंने किया नामांकन
बहुउद्देश्यीय सहकारिता समिति लिमिटेड साहिया के मंगरोली वार्ड से कुंदन सिंह, रिखाड़ से टीकम सिंह, कोरूवा से केशर सिंह तोमर, नेवी से तिलक सिंह, बसाया से नारायण सिंह, ठाणा से मदन सिंह, अस्टाड से बालम सिंह रानत, सकनी से सरदार सिंह, साहिया से जवाहर सिंह, कनबुआ से आशा देवी, उदपाल्टा से वेगो देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विकासनगर के लिए वार्ड-11 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर प्रस्तावक प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अनुमोदक शम्मी प्रकाश, संजय किशोर, संजय जैन, नीरज अग्रवाल, रोहित गुप्ता, हिमकर गुप्ता, जमशेद अहमद आदि शामिल रहे। भाऊवाला साधन सहकारी समिति के लिए कविता क्षेत्री, बालम बिष्ट, उर्मिला देवी, वीर सिंह, रविंद्र गौड़ ने नामांकन पत्र भरे। उन्होंने चुनाव अधिकारी स्वाति तिवारी को अपने नामांकन पत्र सौंपे। इस मौके पर कुलवंत सिंह रावत, सुभाष कुकरेती, गुलाब सिंह नेगी, संदीप कुमार, राकेश पुंडीर, रीना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीर्घाकार समिति के 18 नामांकन पत्र जमा
चकराता। दीर्घाकार बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति चकराता के 11 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन 11 वार्डों में से छह वार्डों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ है। ऐसे में इन वार्डों में सदस्यों का निर्विरोध चुनना तय माना जा रहा है, शेष पांच वार्डों में 17 जुलाई को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समिति की सचिव कीर्ति नैथानी ने बताया कि वार्ड-1 इंद्रोली से गुमान सिंह, वार्ड-2 कोल्हा से रेशमी देवी, वार्ड-3 खबऊ से रोशनी देवी, वार्ड-4 खारसी से भीमदत्त शर्मा, सरदार सिंह, वार्ड-5 पुनहा पोखरी से मेहर सिंह, मोहन सिंह, शूरवीर सिंह, वार्ड-6 बुरास्वा से युवराज सिंह, वार्ड-7 मिंडाल से सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, वार्ड-8 रावना से गोविंद सिंह, वार्ड-9 रंगेऊ से चंदन सिंह, वार्ड-10 सुजऊ से मदन सिंह, सूरज प्रकाश, वार्ड- 11 चकराता कैंट से तीर्थ कुकरेजा, अमित कुमार, रविंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें से इंद्रोली, कोल्हा, खबऊ, खारसी, रावना और रंगेऊ वार्डों से एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है। 17 जुलाई को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 22 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें