फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में जाम का झाम, पर्यटक हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

चार दिन की छुट्टियों के चलते शुक्रवार को पर्यटन नगरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों के उमड़ने से शहर गुलजार हो गया, तो वहीं यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। कई घंटों तक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
शुक्रवार को पर्यटन नगरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद से पिक्चर पैलेस से ग्रीन चौक, गोल्डन पॉम होटल से पिक्चर पैलेस, होटल सालीन से लेकर तिलक लाइब्रेरी और मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटो जाम की स्थिति बनी रही। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जैन धर्मशाला से लेकर पिक्चर पैलेस चौक तक लगे जाम के कारण लंढौर जाने वाले लोगों को भी काफी असुविधाएं हुई। किंक्रेग से लेकर लाइब्रेरी चौक तक करीब दो से ढाई किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं, किताबघर से कैंपटी जाने वाले मार्ग, स्प्रिंग रोड़ से लेकर हरनाम सिंह मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

............................
नहीं घूम पाए पर्यटक
पंजाब निवासी बलविंदर सिंह और जशमीत कौर ने कहा कि बच्चों की चार दिन की छुट्टियों का आनंद लेने सपरिवार मसूरी आए थे, देहरादून मसूरी मार्ग पर करीब कई घंटे जाम में फंसे रहने के कारण मसूरी नहीं घूम पाए। कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
..................
योजनाएं बनी, धरातल पर कुछ नहीं
स्थानीय निवासी एवं भाजपा नेता विजय रमोला ने कहा कि पुलिस और प्रशासन हर साल पर्यटन सीजन से पहले शहर में यातायात की समस्या से निपटने के लिए बैठक कर कई योजनाएं बनाता है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखाई देता। कहा कि मसूरी में जाम की स्थिति तब तक दुरुस्त नहीं हो सकती, जब तक यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं की जाएगी।
.....................
खिले व्यापारियों के चेहरे
चार दिन की छुट्टियों के चलते मसूरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से होटल व्यवसायियों, स्थानीय व्यापारियों, पटरी व्यापारियों और रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे हैं। सभी होटलों की बुकिंग फुल चल रही है। वहीं बाजारों में भी पर्यटकों की आमद से बाजार गुलजार है।
......................................
ट्रैफिक को किया जाएगा डायवर्ट
प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला का कहना हैं कि मसूरी में पर्यटकों की आमद से लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शहर में यातायात के दबाव को देखते हुए कई मार्गों से यातायात को डायवर्ट करने की योजना है।
विज्ञापन

......................
टैक्सी संचालकों की चांदी
पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने पर देहरादून से संचालित होने वाली टैक्सियों के संचालकों ने पर्यटकों से मनमाना किराया वसूला। दिल्ली से अपने छह साथियों के साथ घूमने आए मोहित ने बताया कि मसूरी से देहरादून के लिए उन्हें 1200 रुपये प्रति चार व्यक्ति बताए गए। विरोध करने पर उन्हें चलता कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में परिवहन निगम को बसों की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि टैक्सी संचालक मनमानी न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें