फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उमंग’ में बच्चों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी कक्षाओं का वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतिायें से मन मोह लिया। भारी संख्या में अभिभावकों ने वार्षिकोत्सव में कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मेयर विनोद चमोली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए यह समारोह एक अच्छा मौका होता है। अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी यह जरूरी है। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रमों की शुरुआत इंस्ट्रूमेंटल डिस्प्ले से हुई। इसके बाद मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने गणेश वंदना से समां बांध दिया। इसके अलावा बंदर की दुकान, कव्वाली, गढ़वाली नृत्य से एक ओर जहां विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई तो दूसरी ओर एनिमल वायलेंस प्रस्तुति से जानवरों के प्रति प्रेम को मंच पर जीवंत कर दिया। देर शाम तक बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस मौके पर सीएम के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. नवीन बलूनी, बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी सहित भारी संख्या में छात्र, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें