फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर को पीटने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम ट्रेनर को पीटने पर हुआ हंगामा
विज्ञापन

-- कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली पहुंचे दो गुट
-- बातचीत के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर में बीते अक्टूबर माह में बॉडी बिल्डिंग कंपीटीशन में दो गुटों के बीच हुए विवाद में बीते शुक्रवार को एक गुट ने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित एक जिम के ट्रेनर को पीट दिया, जिसके चलते हंगामा हो गया। शनिवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते अक्टूबर माह में हरिद्वार रोड स्थित नगर पालिका परिसर में बॉडी बिल्डिंग कंपीटीशन हुआ था, जिसमें दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मामला थमने की बजाए और ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन

इनमें से एक गुट ने दूसरे गुट के लड़के को देहरादून जाकर पीट दिया। उसके के बाद शुक्रवार रात को बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित एक जिम में दूसरे गुट ने ट्रेनर को पीट दिया। मामला बढ़ने पर शनिवार को दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कोतवाली में दोनों पक्षों की खासी भीड़ जमा हो गई। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने दोनों गुटों के आरोपों को सुना, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद उनका समझौता हो गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली थी। आपस में बातचीत से समझौते पर वह राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें